Skip to main content

बरसात में चेहरे पर चिपचिपाहट नजर आती है तो घर पर बने ये 4 स्क्रब आएंगे काम, दूर होगी ऑयली स्किन की दिक्कत

 बरसात में चेहरे पर चिपचिपाहट नजर आती है तो घर पर बने ये 4 स्क्रब आएंगे काम, दूर होगी ऑयली स्किन की दिक्कत


बारिश के मौसम में त्वचा जरूरत से ज्यादा चिपचिपी नजर आने लगती है. इस चिपचिपाहट को दूर करने के लिए घर की ही चीजों से कुछ स्क्रब बनाकर चेहरे पर लगाए जा सकते हैं।


Skin Care: बरसाती दिनों में मौसम में उमस बढ़ जाती है. बारिश हो या ना हो लेकिन ह्यूमिडिटी से भरा हुआ मौसम त्वचा को कई तरह से प्रभावित करता है. बाहर आने-जाने पर या फिर खिड़की या दरवाजे के पास बैठने पर खासतौर से वातावरण की उमस भरी हवा त्वचा को प्रभावित करती है. ऐसे में अक्सर ही स्किन जरूरत से ज्यादा ऑयली हो जाती है. चेहरे पर हाथ लगाने पर लगता है जैसे तेल के खुले पैकेट पर उंगलियां फेरी हों. इससे चेहरे का निखार खोया हुआ लगता है और चेहरा बेजान नजर आने लगता है. अगर आप भी मॉनसून में चिपचिपी या ऑयली स्किन (Oily Skin) से परेशान हैं तो यहां जानिए घर पर कौनसे स्क्रब (Homemade Scrub) बनाकर चेहरे से चिपचिपाहट दूर की जा सकती है और किस तरह चेहरा निखरा हुआ, मुलायम और चमकदार नजर आता है।

मॉनसून में चिपचिपी स्किन के लिए स्क्रब | Scrubs For Oily Skin In Monsoon 

मॉनसून में चेहरे को स्क्रब करने पर चेहरे से एक्सेस ऑयल तो हटता ही है, साथ ही इससे क्लोग्ड पोर्स की दिक्कत नहीं होती, त्वचा पर मैल नहीं जमता और डेड स्किन सेल्स निकल जाती हैं।


ओटमील और ऑलिव ऑयल 

इस स्क्रब को बनाने के लिए एक चम्मच ऑलिव ऑयल में 2 चम्मच ओटमील डालकर अच्छे से मिक्स करें. इस स्क्रब को त्वचा पर हल्के हाथों से मलने के बाद धोकर हटा लें. स्किन को इस स्क्रब से एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्ललेमेटरी गुण भी मिलते हैं जो त्वचा पर मॉनसून के दौरान होने वाले इंफेक्शंस को दूर रखते हैं। 

पपीते और चीनी का स्क्रब 

त्वचा के लिए पपीते का स्क्रब (Papaya Scrub) बनाना बेहद आसान है. स्क्रब तैयार करने के लिए पपीते में चीनी मिलाएं और मिक्स कर लें. इसमें थोड़ा ऑलिव ऑयल भी डाला जा सकता है. चेहरे पर मलकर स्क्रब को धोकर हटा लें. पपीते और चीनी के स्क्रब से त्वचा पर नजर आने वाले ब्लैकहेड्स भी कम हो सकते हैं। 

कॉफी और दही का स्क्रब 

ऑयली स्किन को निखरा हुआ बनाने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर इस स्क्रब को बनाकर लगाएं. स्क्रब बनाने के लिए कटोरी में एक चम्मच कॉफी (Coffee) और पेस्ट बनाने के लिए जरूरत के अनुसार दही लेकर मिला लें. इस स्क्रब को चेहरे पर लगाएं और एक से डेढ़ मिनट मलने के बाद धोकर हटा लें. त्वचा से एक्स्ट्रा तेल हट जाता है।

टमाटर और शुगर का स्क्रब 

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर इस स्क्रब को बनाने के लिए टमाटर के रस में 2 चम्मच चीनी मिला लें. इसे मलें और फिर चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मलकर छुड़ाएं और धो लें. आप चाहे तो इस मिश्रण को चेहरे पर फेस पैक की तरह भी लगाकर रख सकते हैं।



अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Comments

Popular posts from this blog

Practical Advice for Mental Health Maintenance

  Understanding Mental Health Awareness: A Crucial Focus in Today's World Introduction:- Mental health awareness has become a vital topic in contemporary discussions, given its profound impact on individuals and communities. As society continues to evolve, the conversation around mental health is increasingly gaining momentum, seeking to dismantle stigmas, promote understanding, and enhance well-being. The Importance of Mental Health Awareness Mental health awareness is essential because it educates people about mental health issues, promotes early intervention , and helps break down barriers that prevent individuals from seeking help. By raising awareness, we foster an environment where mental health is prioritized, and those affected feel supported rather than marginalized. Common Mental Health Issues Understanding various mental health conditions is the first step towards awareness. Some prevalent issues include: Anxiety Disorders: Characterized by excessive worry or fear, anx...

यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीखें जारी कर दी गई हैं और जल्द ही सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए होने वाली परीक्षा की तारीखों की घोषणा की जाएगी। इन दोनों पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, जिसकी पूरी प्रकिया INDIA NEWS पर मिलेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 25 जुलाई, 2024 को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीखों को जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को होगा। इसके अलावा बोर्ड द्वारा सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 921 रिक्तियां जारी की हैं, जिसकी परीक्षा की तारीखों को भी जल्द जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा   UP पुलिस कांस्टेबल पद के लिए 60244 और एसआई पद के लिए 921 रिक्तियों को जारी किया है। यह सभी रिक्तियां इन पदों के तहत अलग अलग विभागों के लिए जारी ...

यूपी पुलिस कांस्टेबल Re exam की तारीख घोषित UP police constable re exam date announced

  UP Police Constable Re-exam Date Out: अगस्त में होगी यूपी पुलिस कॉन्सटेबल की परीक्षा, नोट कर लें तारीख बोर्ड ने उत्तर प्रदेश कॉन्सटेबल के 60244 पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने फैसला लिया है कॉन्सटेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का ओयजन अगस्त में किया जाएगा. UP Police Constable Re-exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस कॉन्सटेबल के री-एगजाम की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा 23,24,25 अगस्त और 30,31 अगस्त 2024 को आयोजित कराने का फैसला लिया गया है. बता दें कि यह परीक्षा धांधली के आरोपों के चलते पहले निरस्त की जा चुकी है. कई लेयर्स में चेक हुए हैं सुरक्षा इंतजाम पुलिस भर्ती बोर्ड ने री-एग्जाम कराने से पहले यह पता लगाया है कि कोषागार के दरवाजे और पूरे कॉरिडोर को कवर करने वाले सीसीटीवी कमरे हैं या नहीं? कैमरे के डीवीआर, हार्ड डिस्क किस किस्म के हैं? इसके अलावा कोषागार में तैनात पुलिसकर्मी, सुरक्षा कर्मियों के ड्यूटी रोस्टर, लॉग बुक और अग्नि सुरक्षा के ...